अमेरिका, रूस संघर्षविराम समझौते के बाद सीरिया में 90 की मौत

दमिश्क, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। सीरिया में अमेरिका और रूस के बीच सीरियाई संकट पर समझौते के कुछ ही घंटों बाद उत्तरी सीरिया में हवाई हमलों में 90 लोगों की मौत हो गई।

यह संघर्ष विराम सोमवार से प्रभावी हो जाएगा।

ब्रिटेन के मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) के अनुसार, इदलिब शहर के एक बाजार पर हुए हवाई हमलों में 58 लोग मारे गए। वहीं, अलेप्पो प्रांत में बमबारी में 32 लोगों की मौत हुई।

एसओएचआर का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग बम विस्फोट में घायल हुए है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

इदलिब के जिसर अल-शुघुर, एन अल-ब्यादा, हमबुशिया और बिदामा जैसे कई अन्य भागों में भी हवाई हमले हुए हैं।

वर्तमान में सीरिया, रूस, तुर्की और अमेरिकी नेतृत्व के गठबंधन की सेना द्वारा हवाई हमले किए गए हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने शनिवार को इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि वह सीरिया में संघर्षविराम स्थापित करने के लिए अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ एक समझौते पर सहमति बनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493