बीजिंग, 11 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को शिंघुआ यूनिवर्सिटी में चीन-अमेरिकी श्वार्जमैन कार्यक्रम के उद्घाटन की बधाई देते हुए एक पत्र भेजा।
बीजिंग, 11 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को शिंघुआ यूनिवर्सिटी में चीन-अमेरिकी श्वार्जमैन कार्यक्रम के उद्घाटन की बधाई देते हुए एक पत्र भेजा।
शी ने पत्र में लिखा, शिक्षा एक महत्वपूर्ण शक्ति है, जो मानव सभ्यता को आगे बढ़ाती है। इस समय सभी देशों के युवाओं को शिक्षा के माध्यम से एक वैश्विक दृष्टिकोण स्थापित करना और सहयोग के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए ।
उन्होंने कहा, शिक्षा के क्षेत्र में चीन-अमेरिका के आदान-प्रदान ने लोगों के बीच समझ और मित्रता को बढ़ावा देने के साथ ही दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार लाने में एक सकारात्मक भूमिका निभाई है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों को इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने आशा व्यक्त कर कहा कि श्वार्जमैन कॉलेज विश्व की सबसे उत्कृष्ट प्रतिभा को निखारने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच का निर्माण करेगा और साथ ही सभी देशों के युवाओं को अध्ययन के अवसर प्रदान करने और उनकी समझ व आदान-प्रदान को बढ़ाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उद्घाटन समारोह के लिए एक बधाई पत्र भेजा।
चीन की शिंघुआ यूनिवर्सिटी में श्वार्जमैन छात्रवृत्ति कार्यक्रम अमेरिका के व्यवसायी स्टीफेन श्वार्जमैन और शिंघुआ यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक साल का स्नातकोत्तर कार्यक्रम है।
इस कार्यक्रम में 31 देशों के 70 कॉलेजों से 110 छात्रों का पहला समूह शामिल है।
dharmpath.com dharmpath