अमेरिका : वृद्धाश्रम जाने से बचने के लिए महिला ने बेटे की हत्या की

वाशिंगटन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के एरीजोना राज्य में एक 92 वर्षीय महिला ने केयर होम में जाने से बचने के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी।

एना माए ब्लेसिंग अपने 72 वर्षीय बेटे और उनकी प्रेमिका के साथ फाउंटेन हिल्स स्थित घर में रहती थीं।

जब अधिकारी ब्लेसिंग को ले जा रहे थे, उस दौरान उन्होंने कहा, “तुमने (बेटे ने) मेरी जिंदगी छीनी, इसलिए मैं तुम्हारी छीन रहा हूं।”

ए जेड सेंट्रल अखबार ने अदालत में मौजूद दस्तावेजों के हवाले से बताया कि ब्लेसिंग सोमवार को अपने बेटे की हत्या करने से पहले कई दिनों से देख रही थीं कि उनका बेटा उन्हें केयर होम भेजने पर विचार कर रहा है।

ब्लेसिंग ने अधिकारियों को बताया कि उनका बेटा उन्हें छोड़ना चाहता था क्योंकि ‘उसे लगता था कि उनके साथ रहना मुश्किल हो गया है।’

दस्तावेजों के अनुसार, ब्लेसिंग ने अपनी जेब में दो पिस्तौल छिपा रखी थी और उन्होंने अपने बेटे पर तब हमला किया जब वह सो रहा था। ब्लेसिंग ने बेटे की प्रेमिका को भी निशाना बनाना चाहा लेकिन उसने उनसे लड़कर पिस्तौल एक कोने में फेंक दी और अपनी जान बचाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493