ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सुषमा के ऑनलाइन ट्रोलिंग की निंदा की

भुवनेश्वर, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर निंदा की। पटनायक ने कहा कि इस तरह के आचरण की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

सुषमा स्वराज को बीते सप्ताह ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अंतरधार्मिक दंपति का पासपोर्ट जारी करने से जुड़े मुद्दे पर विवाद को लेकर ट्रोल किया गया।

पटनायक ने ट्वीट किया, “सुषमा स्वराज जी को कटु और असहिष्णु प्रतिक्रियाओं की कड़ी निंदा करता हूं। वह देश के आम नागरिकों की मदद के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने में आगे रही हैं। इस तरह के आचरण की कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

विदेश मंत्री की हिंदू-मुस्लिम दंपति की सहायता करने व कथित तौर पर दंपति को परेशान करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर उन्हें आक्रामक ट्वीट के जरिए निशाना बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493