अमेरिका से छिन सकता है 2026 विश्व कप मेजबानी की दावेदारी का अधिकार

लंदन, 10 मार्च (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो का कहना है कि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए विवादस्पद यात्रा प्रतिबंध 2026 विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी की दिशा में अमेरिका के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ट्रंप की ओर से लगाए गए इस प्रतिबंध के साथ-साथ अमेरिका का शरणार्थी कार्यक्रम भी अस्थायी रूप से बंद हो गया है।

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने 27 जनवरी को एक शासकीय आदेश में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के सात मुस्लिम बहुल देशों के लिए अमेरिकी की यात्रा पर 90 दिन का प्रतिबंध लगाया था। इन देशों में सोमालिया, इराक, सूडान, सीरिया, लीबिया और यमन शामिल हैं।

लंदन में आयोजित हुए फीफा सम्मेलन के बाद इन्फेंटीनो ने कहा कि अमेरिका अगर 2026 विश्व कप के आयोजन हेतु दावेदारी पेश करने का इच्छुक है, तो उसे खिलाड़ियों, रेफरियों, कोचों और प्रशंसकों की सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए।

इन्फेंटीनो ने कहा, “हम दावेदारी के लिए जरूरी चीजों को परिभाषित करने की प्रक्रिया में हैं। यह जरूरी चीजें स्पष्ट हैं और तब हर देश अपने फैसले कर सकता है।”

ट्रंप के इस नए आदेश के कारण लॉस एंजेलिस के लिए 2024 ओलम्पिक खेलों की दावेदारी में भी खलल पड़ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493