अमेरिका से हथियार नहीं खरीदेगा फिलीपींस : दुतेर्ते

मनीला, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा है कि रूसी सैन्य उपकरण खरीदने पर प्रतिबंध लगाने की धमकी के बाद उनका देश अमेरिका से अब कोई हथियार नहीं खरीदेगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, गुरुवार रात बुलाकान प्रांत में सैनिकों को संबोधित करते हुए दुतेर्ते ने कहा कि वह अमेरिका से उपकरण खरीदने पर सहमत नहीं होंगे, क्योंकि वह मादक पदार्थो के खिलाफ हमारी लड़ाई की कड़ी आलोचना करने वाले देशों में अग्रणी था।

दुतेर्ते ने कहा कि वह अमेरिका के बदले न केवल रूस से, बल्कि दक्षिण कोरिया और इजरायल से भी हथियार खरीदेंगे। अमेरिका फिलीपींस का पारंपरिक राजनीतिक व सैन्य सहयोगी रहा है।

पिछले साल फिलीपींस और अमेरिका के बीच एक सैन्य समझौते को अमेरिकी कांग्रेस ने दुतेर्ते द्वारा शुरू किए गए मादक पदार्थ विरोधी अभियान के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन का हवाला देते हुए अवरुद्ध कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493