अमेरिका की सैन्य शक्ति माने जाने वाले चार एफ-22 लड़ाकू विमानों के दक्षिण कोरिया भेजे जाने की संभावना है, जो सियोल व वाशिंगटन के बीच संयुक्त रक्षा तैयारी को प्रदर्शित करेगा। बुधवार को यह कोरियाई प्रायद्वीप में नजर आएगा।
एफ-22 में किसी भी रडार की पकड़ में न आने की क्षमता है और परमाणु मिसाइलों व बमों को ले जाने की क्षमता रखता है।
ये विमान जापान के ओकिनावा में अमेरिकी वायुसैनिक अड्डे पर तैनात हैं, जो लगभग दो घंटे में कोरियाई प्रायद्वीप पहुंच सकते हैं।
उत्तर कोरिया द्वारा सात फरवरी को लंबी दूरी के मिसाइल के परीक्षण के मद्देनजर, एफ-22 विमानों को दक्षिण कोरिया भेजने की तैयारी है।
उत्तर कोरिया द्वारा जनवरी में किए गए परमाणु परीक्षण के महज चार दिनों बाद अमेरिकी सेना ने गुआम स्थित अमेरिकी वायुसैनिक अड्डे से लंबी दूरी तक मार करनेवाला एक बी-52 बमवर्षक जहाज को दक्षिण कोरिया भेजा।
dharmpath.com dharmpath