न्यूयार्क, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। रोमानिया की टेनिस स्टार सिमोना हालेप ने कड़े मुकाबले में जर्मनी की सेबाइन लिसीकी को मात देते हुए वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
हालेप ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लिसीकी को 6-7(8), 7-5, 6-2 से हराया।
करियर का छठा अमेरिकी ओपन खेल रहीं हालेप अब क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका से भिड़ेंगी।
एजारेंका ने प्री क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।
हालेप ने लिसीकी के खिलाफ 72 गैर वाजिब गलतियां कीं और 37 विनर्स लगाए जबकि लिसीकी ने 33 गैर वाजिब गलतियां कीं, हालांकि वह 18 विनर्स ही लगा सकीं।
इस बीच महिला एकल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में 26वीं वरीय फ्लाविजा पेनेटा ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-4, 6-4 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इस बार अमेरिकी ओपन में नई सनसनी बनकर उभरीं ब्रिटिश खिलाड़ी जोनाथन कोंटा का सफर चेक गणराज्य की पेट्रो क्वितोवा ने रोक दिया।
क्वितोवा ने कोंटा को 7-5, 6-3 से हराया। क्वितोवा अब क्वार्टर फाइनल में पेनेटा से भिड़ेंगी।
dharmpath.com dharmpath