द स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएएसटीआईएनडी) और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सामान्य आयुध विभाग ने मंगलवार को उन हथियारों की एक सूची जारी की, जिनके लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। इसमें हथियारों की 11 श्रेणियां हैं और कुल मिलाकर 755 हथियार शामिल हैं।
एसएएसटीआईएनडी के वांग शीन ने कहा, “सिर्फ उन हथियारों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जो राष्ट्रीय रणनीतिक सुरक्षा, सार्वजनिक सुरक्षा और खुफिया सुरक्षा से जुड़े हुए हैं।” वांग ने कहा कि इस सूची में शामिल हथियारों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक उत्पादों को विकसित करने के लिए भी लाइसेंस की जरूरत है।
एसएएसटीआईएनडी के उपनिदेशक शू झानबिन ने कहा कि सरकार ने यह कदम उद्योग जगत में प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने और सैन्य-नागरिक गठजोड़ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया है।
dharmpath.com dharmpath