अमेरिकी ओपन : क्वार्टर फाइनल में इसनेर से भिड़ेंगे पोट्रो

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो का सामना साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी जॉन इसनेर से होगा।

पोट्रो ने प्री-क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के खिलाड़ी बोर्ना कोरिक को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर एशे स्टेडियम में रविवार रात खेले गए पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर के मैच में पोट्रो ने कोरिक को सीधे सेटों में 6-4,6-3,6-2 से मात दी।

अपने करियर का 10वां अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट खेल रहे 29 वर्षीय पोट्रो का सामना इसनेर से क्वार्टर फाइनल में होगा।

इसनेर ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिक को 3-6, 6-3, 6-4, 3-6, 6-2 से मात दी।

इसनेर अपने करियर का 13वां अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट खेल रहे हैं। पोट्रो और इसनेर का सामना अब तक 12 बार हो चुका है और अर्जेटीना के खिलाड़ी मुकाबलों के आंकड़ों में 7-4 से आगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493