कर्नाटक निकाय चुनाव : मतगणना में कांग्रेस आगे (लीड-1)

बेंगलुरू, 3 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के 105 शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) के लिए हो रही मतगणना में कांग्रेस आगे चल रही है। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने यह जानकारी दी।

एसईसी द्वारा अपनी वेबसाइट पर घोषित नतीजे के मुताबिक, पूर्वाह्न 11.45 बजे तक कांग्रेस राज्य में 814 शहरी निकाय सीट जीतकर 52 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 762 सीटें जीत चुकी है।

अब तक कुल 2,709 सीटों में से 2,171 सीटों के परिणाम घोषित किए गए हैं। जहां 31 अगस्त को शहरी निकाय चुनाव हुए थे।

पूर्वाह्न 11.45 बजे तक जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) ने अब तक 300 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 265 सीटें जीती हैं।

राज्य की 29 नगरपालिकाओं, 53 टाउन नगर पालिकाओं और 23 टाउन पंचायतों के 2,633 वाडरे में और तीन नगर निगमों के 135 वाडरे में मतदान हुआ।

निकाय चुनावों के लिए राज्य में 67.5 प्रतिशत मतदाताओं मे मतदान किया।

कुल 8,340 उम्मीदवार मैदान में हैं। शहरी निकाय चुनावों में में कांग्रेस के 2,306 उम्मीदवार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2,203 और जनता दल-सेकुलर (जेडी-एस) के 1,397 मैदान में हैं जबकि 814 शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कांग्रेस से 135, भाजपा से 130 और जेडी-एस से 129 उम्मीदवार शामिल हैं।

साल 2013 में 4,976 सीटों पर शहरी निकाय चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने 1,960 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी और जेडी-एस ने दोनों ने 905 सीटें जीती थीं और निर्दलियों ने 1,206 सीटें जीती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493