अमेरिकी ओपन : सानिया बाहर, पेस के लिए मिश्रित परिणाम

न्यूयार्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में मिश्रित परिणाम का सामना किया लेकिन सानिया मिर्जा को मिश्रित युगल वर्ग से बाहर होना पड़ा।

पेस ने अपनी साथी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर मिश्रित युगल मुकाबले में अमेरिका की क्लेयर लियू और हैरी फ्रिट्ज को 46 मिनट में 6-2, 6-2 से हराया। अब यह जोड़ी दूसरे दौर में पहुंच गई है।

दूसरे दौर में पेस और हिंगिस का सामना कनाडा की इयुजिनी बुचार्ड और आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा।

पेस को हालांकि पुरुष युगल मुकाबलों में हार मिली। वह अपने जोड़ीदार स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को के साथ खेलते हुए अमेरिका के स्टीव जॉनसन और सैम क्वेरे के हाथों 5-7, 6-4, 3-6 से हार गए।

सानिया को मिश्रित युगल में हार मिली। सानिया और उनके ब्राजीली जोड़ीदार ब्रूनो सोआरेस को चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाचकोवा और पोलैंड के लुकास कुबोत के हाथों 3-6, 3-6 से हार मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493