ईरान के खिलाफ जीत को लेकर आश्वस्त हैं कांस्टेनटाइन

बेंगलुरू, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन आगामी विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में ईरान से होने वाली भिंड़त में अपनी टीम की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

उनके अनुसार उनकी टीम के खिलाड़ी ईरान की टीम को मजबूत टक्कर देंगे। भारत और ईरान की भिंड़त 8 सितम्बर को यहां होगी।

इससे पहले सोमवार को नेपाल के साथ अंतिम अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच में भारत ने कई बार गोल करने के अवसर गंवाए और पिछले क्वालीफायर मैच में अपने से नीचे के स्थान पर स्थित टीम गुआम से 1-2 से हारने के बाद भारतीय टीम का विश्व कप में जगह बनाने का अवसर और भी मुश्किल है।

कांस्टेनटाइन को उनके खिलाड़ियों पर पूरा विश्वास है।

बेंगलुरू आने पर कोच ने कहा, “आशा है कि हम प्रशंसकों को जश्न मनाने की वजह दे सकें। यह हमारे लिए काफी मुश्किल मुकाबला होगा लेकिन वहीं समय होता है जब आप उस चीज की खोज कर सकते हो जिस पर आप निर्भर रह सकते हो।”

फीफा रैंकिंग में भारत 155वें स्थान पर है मंगलवार को उसका सामना ईरान से होगा, जो इस रैंकिंग में 40वें स्थान पर है। भारत के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।

कोच ने कहा, “हमें यहां प्रशंसकों से काफी समर्थन मिला है और प्रशंसक सच में राष्ट्रीय टीम के साथ हैं। मैं सभी प्रशंसकों और खिलाड़ियों की सराहना करता हूं।”

ईरान की टीम से भिड़ने लिए भारतीय टीम पुणे में 24 अगस्त से प्रशिक्षण ले रही थी। इस प्रशिक्षण को देखते हुए कांस्टेनटाइन ने टीम की तैयारियों में संतुष्टि जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493