अमेरिकी चुनाव : पूरे ईस्ट कोस्ट में मतदान शुरू

वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार तड़के मतदान शुरू हो गया। सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से मामूली आगे बताया गया है।

वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार तड़के मतदान शुरू हो गया। सर्वेक्षणों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से मामूली आगे बताया गया है।

देश के 45वें राष्ट्रपति चुनाव में लगभग नौ करोड़ मतदाता मतदान कर सकते हैं।

मतदाताओं को उपराष्ट्रपति, कांग्रेस व सीनेट में अपने प्रतिनिधियों अन्य अधिकारियों के लिए भी वोट देना है। कई राज्यों में कानूनी बदलावों के लिए भी मतपत्रों के विभिन्न प्रस्ताव हैं।

ईस्ट कोस्ट के राज्यों में मतदान शुरू हो चुका है।

फ्लोरिडा, डेलवेयर, जॉर्जिया, इलिनॉयस, लुसियाना, मेसाचुसेट्स, मैरीलैंड, मिशिगन, मिसौरी, न्यू हैंपशायर, पेंसिलवेनिया, रोडे द्वीप, साउथ कैरोलिना और टेनेसी में मतदान शुरू हो चुका है।

न्यू हैंपशायर के तीन गांवों के लोगों ने देश में सबसे पहले मतदान किया। यहां कोई 100 निवासी ही हैं।

डिक्सिविले नॉच में हिलेरी ने ट्रंप को चार-दो से पराजित कर दिया है। लिबरटेरियन पार्टी के गैरी जॉन्सन को एक वोट मिला, और 2012 के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार रहे मिट रोमनी को चकित करने वाला एक राइट-इन बैलट मिला। यानी किसी मतदाता ने मतपत्र पर उनका नाम लिख दिया।

हार्ट्स लोकेशन में क्लिंटन ने 17 वोट प्राप्त किए, जबकि ट्रंप को 14 वोट मिले। मिल्सफील्ड में ट्रंप को निर्णायक रूप से चार के मुकाबले 16 वोट प्राप्त हुए।

यूएस टूडे की रपट के अनुसार, न्यू हैंपशायर के तीन शहरों में आधी रात को शुरू हुए मतदान में ट्रप 25 मतों के मुकाबले 32 मतों साथ आगे थे।

अधिकांश इलाकों में मतदान स्थानीय समयानुसार, छह-सात बजे शुरू हो गया, जबकि शाम छह से नौ बजे के बीच मतदान समाप्त हो जाएगा।

हिलेरी और उनके पति व पूर्व राष्ट्रपति बिल क्टिंटन ने न्यूयॉर्क के चापाकुआ में मतदान किया। दोनों के मतदान केंद्र पहुचने के साथ ही वहां मौजूद मतदाताओं ने दोनों का स्वागत किया। हिलेरी ने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन जरूर किया।

कई सारे लोगों ने हिलेरी को घेर लिया और अपने मोबाइल फोन से उनकी तस्वीरें उतारने लगे।

देश के सबसे बड़े स्विंग राज्य फ्लोरिडा में 1.30 करोड़ मतदाताओं में से आधे मतदान कर चुके हैं।

इसके पहले ट्रंप से पूछा गया कि यदि वह हार गए तो क्या उन्हें खेद होगा? उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों ने उनसे कहा है कि उन्होंने एक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया है और इसके लिए उन्हें गर्व होना चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चुनाव अभियान पर अपने पास से 10 करोड़ डॉलर खर्च किया है।

अमेरिकी चुनाव प्रणाली के अनुसार, 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की जरूरत है।

डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति उम्मीदवार टिम कैने ने कहा कि चुनाव के दिन वह वास्तव में सहज महसूस कर रहे हैं।

अपने गृहनगर वर्जीनिया के रिचमंड में मंगलवार सुबह उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह कुछ इस तरह का है कि हम जितना कर सकते थे, हमने उतना किया, और अब निर्णय मतदाताओं के हाथ में है। लेकिन हम वाकई में इसे लेकर सहज महसूस कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493