अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘लिमिटलेस’ में बॉलीवुड गीत पर थिरकेंगे कदम

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला ‘लिमिटलेस’ के कलाकार इसके आगामी एपिसोड में बॉलीवुड गीत ‘दिल बोले हड़िप्पा’ पर थिरकते नजर आएंगे।

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी टेलीविजन श्रृंखला ‘लिमिटलेस’ के कलाकार इसके आगामी एपिसोड में बॉलीवुड गीत ‘दिल बोले हड़िप्पा’ पर थिरकते नजर आएंगे।

शो में ब्रायन फिंच का किरदार निभा रहे अभिनेता जेक मैकडॉर्मन 2009 की इस बॉलीवुड फिल्म के गीत पर अपने सह-कलाकारों के साथ नृत्य करते दिखाई देंगे।

एक बयान के मुताबिक, शो के सितारे एक खास दृश्य में रंग-बिरंगे भारतीय वैवाहिक परिधानों में नजर आएंगे।

अमेरिकी नृत्य निर्देशक जॉन कैरेफ ने इस गाने के लिए मैक डॉर्मन का नृत्य निर्देशन किया है।

यह खास एपिसोड चैनल ‘एएक्सएन’ पर शनिवार को प्रसारित किया जाएगा।

‘लिमिटलेस’ में अभिनेता ब्रैडली कूपर भी हैं।

इस टीवी श्रृंखला की कहानी फिंच और उनके द्वारा मस्तिष्क को ताकत देने वाली रहस्यमयी दवा एनजेडटी की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। साथ ही इसमें उन्हें एफबीआई द्वारा विवश किया जाता है कि वह जटिल मामले सुलझाने के लिए अपनी अद्भुत शक्तियों का इस्तेमाल करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493