भूमध्य सागर में बढ़ रहे प्रवासी बच्चों की मौत के मामले

यूएनएचसीआर ने संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन (आईओएम) के साथ साझा बयान में यह टिप्पणी की।

पूर्वी भूमध्य सागर पार करने के दौरान रोजाना औसत दो बच्चों की डूबकर मौत हो जाती है, जिनमें ज्यादातर नवजात होते हैं। भूमध्य सागर तुर्की और ग्रीस को अलग करता है।

एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि बच्चों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक एंथनी लेक ने जारी बयान में कहा, “हम निर्दोष बच्चों की मौत की घटनाओं से मुंह नहीं मोड़ सकते। हम इस तरह के खतरों से बच्चों को बचाने में असफल रहे हैं।”

एजेंसियों का कहना है कि 2016 की शुरुआत से पूर्वी भूमध्य सागर में कुल 411 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493