न्यूयॉर्क, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में शुक्रवार को यूरो बीते कारोबार में 1.1405 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.1329 डॉलर रहा।
ब्रिटिश पाउंड बीते कारोबार में 1.2876 डॉलर के मुकाबले घटकर 1,2808 डॉलर रहा।
आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7253 डॉलर के मुकाबले घटकर 0.7226 डॉलर रहा।
dharmpath.com dharmpath