पियर्स के बेटे ने एरियाना के बयान पर नाराजगी जताई

लंदन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पत्रकार पियर्स मॉर्गन के बेटे स्पेंसर मॉर्गन अपने पिता द्वारा संगीत बैंड ‘लिटिल मिक्स’ और गायिका एरियाना ग्रांडे के खिलाफ आक्रामक बयान से खुश नहीं हैं।

‘मेट्रो डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेंसर ने अपने पिता को एरियाना के साथ रोमांस करने का मौका बर्बाद करने का दोषी तक ठहरा दिया।

एरियाना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए जिसमें एरियाना ने पियर्स की निंदा की थी, स्पेंसर ने लिखा, “और मेरा मौका गया।”

यह विवाद कुछ दिनों पहले शुरू हुआ, जब ‘गुड मॉर्निग ब्रिटेन’ के शो संचालक मॉर्गन ने बैंड के सदस्यों की आलोचना की और कहा कि वे अपनी अलबम को बेचने के लिए नग्नता का इस्तेमाल करते हैं।

मॉर्गन की टिप्पणियों ने एरियाना की मां जोआन ग्रांडे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने नाराजगी जताई थी।

‘लिटिल मिक्स’ बैंड के बचाव में उतरते हुए एरियाना की मां जोआन ने मॉर्गन की टॉक शो संचालिका एलेन डिजेनेर्स पर अपनी पिछली टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो पियर्स मॉर्गन आपको क्या हो गया है? क्या आपकी मां नहीं कभी सिखाया नहीं कि अगर आपके पास कुछ अच्छा बोलने के लिए नहीं है तो चुप रहना चाहिए। आपने पहले द एलेन शो पर टिप्पणी की जो शर्मनाक था। वह एक परी की तरह हैं और आज आप लिटिल मिक्स पर बोल रहे हैं।”

वहीं, एरियाना ने ट्वीट कर कहा था, “एलेन एक अविश्वसनीय और दयालु इंसान हैं। मैं अपनी प्रतिभा और कामुकता का हर समय उपयोग करती हूं, क्योंकि इसे मैंने चुना है। महिलाएं अपनी इच्छानुसार ये सब कर सकती हैं और सम्मानित भी हो सकती हैं। यह हमारी पसंद है और हम तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक लोग इसे समझ नहीं जाते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493