न्यूयॉर्क, 23 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी डॉलर में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में एक बार फिर बढ़ोतरी की आशंका से डॉलर लुढ़का है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में बुधवार को यूरो बीते सत्र में 1.1572 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1588 डॉलर रहा। ब्रिटिश पाउंड 1.2902 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.2912 डॉलर रहा।
आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7365 डॉलर के मुकाबले गिरकर 0.7345 डॉलर रहा।
डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी की कमजोरी के साथ 95.1473 पर रहा।
dharmpath.com dharmpath