रजत बरमेचा वेब श्रंखला में नजर आएंगे

मुंबई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ‘उड़ान’ से लोकप्रिय हुए अभिनेता रजत बरमेचा जल्द ही एक वेब श्रंखला में एक सेलीब्रिटी का किरदार निभाते नजर आएंगे। वेब श्रंखला का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है।

रजत ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “पटकथा सुनने के बाद मैं मान गया कि यह कहानी न सिर्फ मजेदार होगी बल्कि प्रासंगिक भी होगी।”

उन्होंने कहा, “शो की शूटिंग के दौरान हमने बहुत मजे किए, क्योंकि श्रंखला में कुछ ऐसे मुद्दों को उठाया गया है जिनका सामना हम लोग वास्तविक जीवन में कर चुके हैं। हालांकि मैं शो के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता।”

शो में रजत एक सोशल मीडिया सेलीब्रिटी का किरदार निभा रहे हैं। शो में वर्जित विषय ‘सेक्स’ को लेकर फैली भ्रांतियों को मजाकिया और मौजूदा दौर में प्रासंगिक तरीके से समझाया गया है। यह शो ‘टाइम्स ग्रुप’ के ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म’ पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493