काबुल, 26 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में 16 तालिबान आतंकवादी मारे गए।
इस क्षेत्र में तैनात अफगान सेना के डिविजन 20 पमीर की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “चाहर दारा जिले में शनिवार की रात सड़क पर दो वाहनों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले में तालिबान सरगना मुल्ला जन्नत गुल और उसके 15 साथी मारे गए।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालांकि आतंकवादियों ने उस स्थान से निकलने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों ने उनकी गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की, जिसमें 16 आतंकवादी मारे गए।
dharmpath.com dharmpath