मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहीं अभिनेत्री उर्वशी शर्मा ने कहा कि मनोरंजन-जगत में वह आज भी नई अभिनेत्रियों जैसा महसूस कर रही हैं।
उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, “सेट पर होना अच्छा लगता है। वैसा ही लग रहा है जैसा ‘नकाब’ (2007 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म) की शूटिंग के दौरान महसूस हुआ था। बहुत-मुश्किल से नींद आती है। अगले दिन की शूटिंग का बेसब्री से इंतजार करती हूं। नए कलाकार जैसा जैसा महसूस होता है।”
इस धारावहिक में दो बच्चों की मां जीनत की यात्रा को दिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा, “किरदार बहुत मजबूत है और कहानी बहुत मनोरंजक है। सभी किरदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसकी सीमित श्रृंखला है, इसलिए यह जल्दी खत्म होगा।”
dharmpath.com dharmpath