अमेरिकी थिएटर में गोलीबारी, 2 मरे

वाशिंगटन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य लुसियाना के थिएटर में एक शख्स ने गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मार दिया, जबकि आठ अन्य को घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, वारदात गुरुवार को लुसियाना राज्य के लाफायेत्ते के ग्रैंड थिएटर में हुई, जब वहां ‘ट्रेन रेक’ फिल्म दिखाई जा रही थी।

गोलीबारी शाम सात बजे के शो के दौरान शुरू हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी केटी डोमिंग ने बताया कि गोलीबारी करने वाला शख्स एक अधेड़ श्वेत नागरिक था, जो थिएटर में पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी।

डोमिंग के अनुसारर, “उसने कुछ नहीं कहा। मैं किसी को चीखते हुए भी नहीं सुना।”

घटना के बाद लुसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल ने कहा कि वह मामले की जांच के लिए राज्य के पुलिस कर्नल से बात कर रहे हैं। उन्होंने मृतक को श्रद्धांजलि दी।

जिंदल ने ट्विटर पर लिखा, “लाफायेत्ते के ग्रैंड थिएटर के पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। यहां हुई गोलीबारी के संदर्भ में राज्य के पुलिस कर्नल से बातचीत की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493