अमेरिकी दूतावास, वाणिज्य दूतावासों की नई वेबसाइट

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी मिशन ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित अमेरिकी दूतावास तथा चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद व मुंबई स्थित चारों वाणिज्य दूतावासों के लिए मंगलवार को एक नई वेबसाइट की शुरुआत की।

मिशन की नई वेबसाइट का पता आईएन डॉट यूएसएंबेसी डॉट जीओवी है।

वेबसाइट हिंदी, अंग्रेजी तथा उर्दू में है और यह वर्डप्रेस पर बनी है।

अमेरिकी दूतावास के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “आधिकारिक वेबसाइट अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया, नौकरी के लिए रिक्तियों की घोषणा तथा आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों सहित कई तरह की जानकारियों से भरपूर है।”

बयान के मुताबिक, “भारत में अमेरिकी नागरिकों को पासपोर्ट से संबंधित जानकारी, कारोबारियों को भारत व अमेरिका में व्यापार से संबंधित जानकारी और छात्र अमेरिका में पढ़ने के लिए अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।”

नई वेबसाइट में भारत स्थित अमेरिका के चारों वाणिज्य दूतावासों के बारे में तथा उनके द्वारा प्रदत्त सेवाओं के बारे में सभी जानकारियां हैं।

नई वेबसाइट को मोबाइल पर भी आसानी से खोल कर देखा जा सकेगा। साथ ही मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन पर ही काफी तेजी से इससे डेटा डाउनलोड किया जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493