अमेरिकी नौसेना का कमांडर बर्खास्त

इस साल की शुरुआत में अमेरिकी नौसेना का एक जहाज ईरान की जलसीमा में प्रवेश कर गया था, जिसेक लगभग 15 घंटे बाद ईरान के नौसैनिकबलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

नौसेना द्वारा गुरुवार को जारी बयान के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना कमांडर एरिक रास्च को तटीय रिवरीन स्क्वैड्रन 3 के कमांडिंग पद से हटा दिया गया है।

बयान के मुताबिक, “रास्च को अपने कर्तव्यों का सही से निर्वाह नहीं करने के लिए पद से हटाया गया है।”

गौरतलब है कि 12 जनवरी को फारस की खाड़ी में ईरान की जलसीमा में भूलवश जाने वाले अमेरिकी पोत की कमान एरिक के पास ही थी। इस जहाज में 10 अमेरिकी नौसैनिक सवार थे।

ईरान की सेना ने अमेरिकी पोत को चारों ओर से घेर लिया और नौसैनिकों को घुटने के बल बैठाकर उनके हाथ पीछे करवा दिए थे।

नौसेना की जांच में बाद में पता चला कि नौवहन उपकरण में खराबी की वजह से यह पता नहीं चल पाया कि उनका पोत ईरान की जलसीमा में प्रवेश कर गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493