मोगादिशू, 14 मई (आईएएनएस)। सोमालिया के वाजिद कस्बे के पास सोमाली सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए विशेष सुरक्षा अभियान के दौरान शुक्रवार को आतंकवादी संगठन अल शबाब के सात आतंकवादियों को मार गिराया गया।
स्थानीय अधिकारियों ने सिन्हुआ को बताया कि पुलिस और सेना की एक विशिष्ट इकाई ने अल शबाब के खिलाफ यह अभियान चलाया हुआ है।
स्थानीय प्रशासक मुहम्मद इसाक ने कहा, “इस अभियान के दौरान, हमारे सुरक्षाबलों ने अल शबाब के साथ लड़ाकों को मार गिराया और उनके पास से घातक हथियार बरामद किए। इस मुठभेड़ के दौरान हमारे दो जवान भी शहीद हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान सफल रहा है और हम अब अल शबाब के और ठिकानों पर हमला करेंगे।
dharmpath.com dharmpath