अमेरिकी नौसेना के जहाज ताइवान स्ट्रेट से गुजरे

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना के अधिकारी का कहना है कि अमेरिकी नौसेना के दो विध्वंसक जहाज ताइवान स्ट्रेट से गुजरे थे। इस कदम से वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव बढ़ सकता है।

अमेरिकी नौसैन्य अधिकारी ने ‘सीएनएन’ को बताया कि यूएसएस मस्टिन और यूएसएस बेनफोल्ड युद्धपोत उत्तर की ओर रवाना हुए थे। जुलाई 2017 के बाद ताइवान स्ट्रेट से गुजरने वाले यह पहले अमेरिकी युद्धपोत हैं।

प्रशांत बेड़े के प्रवक्ता कैप्टन चार्ली ब्राउन ने जहाजों के ताइवान स्ट्रेट से होकर गुजरने को नियमित गश्ती का हिस्सा बताया।

ब्राउन ने कहा, “अमेरिकी नौसेना के जहाज ताइवान स्ट्रेट के जरिए दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर के बीच से होकर गुजरे थे।”

चीन अमेरिकी सैन्य वाहनों को ताइवान से होकर गुजरने की अनुमति नहीं देता है क्योंकि वह ताइवान पर अपना अधिकार मानता है।

अमेरिकी नौसेना ने 2007 के बाद से इस क्षेत्र में अपने पोत नहीं भेजे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493