रविवार सुबह जहां मौसम सुहावना रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस ने अपना असर दिखाया।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में बारिश के चलते तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 27.6 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath