अमेरिकी नौसेना के 2 हेलीकॉप्टर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त

लॉस एंजिल्स, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना के दो हेलीकॉप्टर गुरुवार देर शाम हवाई में ओहू द्वीप के उत्तर आपस में टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गए।

स्थानीय मीडिया में शुक्रवार को आई रपट के अनुसार, अमेरिकी तटरक्षक के सूत्रों ने कहा है कि दुर्घटना के बारे में प्रारंभिक जानकारी गुरुवार रात 10.40 बजे मिली और दोनों हेलीकॉप्टरों में कुल 12 व्यक्ति सवार थे।

तटरक्षक और होनोलुलू अग्निशमन विभाग ने दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493