मोहम्मद रफी के पुत्र कांग्रेस में शामिल हुए

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। महान पाश्र्वगायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने शुक्रवार को मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

कपड़ा व्यापारी और गायक शाहिद रफी ने दक्षिण मुंबई की मुंबादेवी विधानसभा सीट से एमआईएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह चुनाव हार गए थे।

शाहिद ने मुंबई में राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्हें करतल ध्वनि के बीच कांग्रेस में शामिल किया गया। इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

शाहिद रफी ने कहा, “मैं अपने पिता की ही तरह लोगों की मदद और सेवा करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि विधायक बनकर मैं जनता की मदद कर सकूंगा। कई पार्टियां आईं और गईं, लेकिन बहुत कम बदलाव हुआ। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे मुझे सेवा का एक मौका दें।”

शाहिद रफी अपने पिता को भारत रत्न देने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने 31 जुलाई, 2010 को स्वर्गीय रफी की पुण्यतिथि के मौके पर ‘मोहम्मद रफी अकादमी’ की शुरुआत की थी। इसमें नवोदित गायकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय और समकालीन संगीत को बढ़ावा देना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493