अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने एडमिरल लांबा से मुलाकात की

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना प्रमुख जॉन माइकल रिचर्डसन ने सोमवार को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी नौसेना प्रमुख जॉन माइकल रिचर्डसन ने सोमवार को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रिचर्डसन भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं।

नौसेना अधिकारी ने कहा कि दोनों नौसेना प्रमुखों ने संयुक्त संचालन और अभ्यास, प्रशिक्षण, सूचना आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और क्षमता में बढ़ोतरी के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले दिन में एडमिरल रिचर्डसन को साउथ ब्लाक लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अमेरिकी नौसेना प्रमुख के दौरे का मकसद सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर देकर दोनों नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

एडमिरल रिचर्डसन ने भारत के दौरे से पहले एक बयान में कहा, “इस दौरे का मकसद सूचनाओं के साझा करने के महत्व व आदान प्रदान पर जोर देकर दोनों नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे मजबूत करना है।”

यह एडमिरल रिचर्डसन का भारत का दूसरा दौरा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493