अमेरिकी : न्यायालय में दलील खुद पेश करेंगे भारतवंशी रघुनंदन

वाशिंगटन, 29 जुलाई (आईएएनएस)। दोहरे हत्याकांड में मृत्युदंड का सामना कर रहे भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पेंसिलवेनिया राज्य के सर्वोच्च न्यायालय में अपनी दलील खुद पेश करेंगे। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रपट से सामने आई।

रघुनंदन यंदामुरी पर तीन साल पहले पेंसिलवेनिया में 10 महीने की बच्ची और उसकी दादी की हत्या करने का आरोप है।

रघुनंदन को जहरीली सुई के जरिए मृत्युदंड दिए जाने का फैसला 20 नवंबर, 2014 को सुनाया गया था।

मोंटगोमरी काउंटी अदालत ने हाल ही में अपने फैसले कहा था कि यांदामुरी खुद अपनी दलील पेश कर सकते हैं या दो वकील चुन सकते हैं।

पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर यांदामुरी एच-1बी वीजा पर अमेरिका आए थे और उन्होंने 10 महीने की बच्ची का अपहरण कर उसके माता-पिता से 50,000 डॉलर मांगे थे।

आंध्र प्रदेश निवासी रघुनंदन जुए की लत के कारण भारी कर्ज में था।

उसे अपनी गर्भवती पत्नी का उपचार कराने के लिए पैसे की जरूरत थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493