अमेरिकी प्रतिनिधिसभा में ईरानी परमाणु समझौते के खिलाफ मतदान

वाशिंगटन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते का समर्थन करने वाले प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है।

यह मतदान कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों द्वारा शुरू किया गए एक प्रतीकात्मक मतदान में हुआ है। रिपब्लिकन सदस्य इस समझौते के खिलाफ हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हालांकि, शुक्रवार के मतदान का परिणाम अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को लागू करने से रोक नहीं पाएगा।

कई घंटों चली बहस के बाद इस प्रस्ताव के खिलाफ सदन में 162 के मुकाबले 269 वोट पड़े।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493