नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म निर्माण स्टूडियो ‘डिजनी-पिक्सर्स’ की लघु फिल्म ‘संजयज सुपर टीम’ में हिंदू देवी-देवताओं को सुपरहीरो के रूप में पेश करने की तैयारी की जा रही है। यह फिल्म दिसंबर में भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

संजय पटेल निर्देशित, ‘संजयज सुपर टीम’ उनकी खुद की कहानी है जो हिंदू दुनिया को समझने की उनकी यात्रा का लगभग सच्चा वृत्तांत है।
इस एनिमेशन फिल्म में संजय खुद के अनुभव के आधार पर बताते हैं कि पश्चिमी पॉप संस्कृति से प्रभावित भारतीय मूल के एक लड़के को उसके पिता कैसे हिंदू परंपराओं की ओर आकर्षित करते हैं।
पिक्सर एनीमेशन के अध्यक्ष जिम मोरिस ने कहा, “लघु फिल्में मौलिक विचारों पर आधारित होती हैं। इन्हें हम कई बार इसलिए बनाते हैं कि व्यक्ति में निर्देशन का कौशल होता है और हम उसे प्रशिक्षण देते हैं और कई बार उनकी कहानी अच्छी होती है। इस फिल्म की भी कहानी अच्छी है।”
फिल्म चार दिसम्बर को भारत में रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath