ममता ने उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित किया

कोलकाता, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य को देश का आर्थिक भविष्य बताते हुए उद्योगों को राज्य में एक ऑटो हब और एक फार्मा हब स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

राज्य में मंगलवार को सीआईआई द्वारा आयोजित एक समारोह में उद्योगपतियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

ममता ने कहा कि उनकी सरकार के पास इन हबों और अन्य सेक्टरों के विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त बैंक उपलब्ध है।

ममता ने कहा कि कई आर्थिक क्षेत्रों में प्रगति के बावजूद राज्य का काफी नकारात्मक प्रचार हुआ है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस का आर्थिक तौर पर कमजोर होने के पीछे राज्य के बारे में नकारात्मक प्रचार मुख्य कारण है।

राज्य में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए राज्य के संबंधित विभागों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विनिर्माण, इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल सेक्टरों के अलावा कृषि विपणन और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी अपार अवसर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन, सिंगापुर, बांग्लादेश और भूटान के उनके दौरे ने निवेशकों और व्यापारियों में उनके राज्य में निवेश के प्रति रुचि बढ़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्वी भारत को देश की भविष्य की संभावित औद्योगिक महाशक्ति के बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493