लीबिया के तट से 700 शरणार्थियों को बचाया गया

त्रापानी, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिसिली के बंदरगाह शहर त्रापानी में नौ गर्भवती महिलाओं व कई बच्चों सहित कुल 702 शरणार्थियों को लीबिया के तट से बचाकर लाया गया। इटली के तटरक्षक ने यह जानकारी दी।

शरणार्थियों को मंगलवार को डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के जहाज से दो अलग-अलग अभियानों में बचाया गया। ये शरणार्थी इरीट्रिया, सोमालिया व युगांडा के निवासी हैं, जिन्हें भूमध्यसागर में बचाया गया।

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के मुताबिक, लगभग 1.32 लाख शरणार्थी व प्रवासी इस साल इटली पहुंचे हैं।

यूरोप में शरण चाहने वाले लोग भूमध्य सागर को पार कर सबसे पहले इटली व ग्रीस पहुंचते हैं, क्योंकि ये दोनों देश पहले पड़ते हैं। इस साल पांच लाख से अधिक शरणार्थी यहां पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार को इरीट्रिया के निवासी 19 शरणार्थियों को रोम से स्वीडन भेजा गया, जो पिछले महीने की उस विवादित योजना का हिस्सा है, जिसमें अगले दो साल में 1.6 लाख लोगों को इटली व ग्रीस से यूरोपीय संघ के अन्य देशों में भेजा जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493