अमेरिकी ‘बिग ब्रदर’ में पहली बार दिखेगी ट्रांसजेंडर प्रतिभागी

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टेलीविजन शो ‘ब्रिग ब्रदर’ के आनेवाले अमेरिकी संस्करण में पहली बार कोई ट्रांसजेडर प्रतिभागी हिस्सा लेने वाली हैं। 25 वर्षीय ऑड्रे मिडलटन जिनका पूर्व नाम एडम है, अमेरिकी ‘बिग ब्रदर’ के 17वें संस्करण में हिस्सा लेंगी।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, “ऑड्रे मिडलटन ‘बिग ब्रदर’ की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने शो में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था और आवेदन में विस्तृत रूप से लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया की जानकारी दी थी।”

शो के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार, 24 जून से प्रसारित होने वाले ‘बिग ब्रदर’ के पहले एपीसोड में ऑड्रे शो के दूसरे प्रतिभागियों के साथ लिंग परिवर्तन की पूरी प्रक्रिया के अनुभव अपने शब्दों में साझा करेंगी।

ऑड्रे पेशे से एक डिजिटल मीडिया कंसल्टेंट हैं और जॉर्जिया की रहने वाली हैं। उनके द्वारा शो को दी गई जानकारी के मुताबिक वह तैराक और मार्शल आर्ट की खिलाड़ी रह चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493