पाकिस्तान में 25 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 17 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में 25 आतंकवादी मारे गए। इनमें तीन मुख्य कमांडर भी शामिल हैं।

‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि शवाल तहसील में जमीनी कार्रवाई की गई, जहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के तीन कमांडर भी मारे गए।

पाकिस्तानी सेना ने देश के सबसे व्यस्ततम कराची हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद 2014 में उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ ‘जर्ब-ए-अज्ब’ अभियान की शुरुआत की थी।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस कबायली इलाके को आतंकवादी पिछले कुछ सालों से अपने अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493