अमेरिकी महिला के गर्भाशय से 132 पाउंड वजनी ट्यूमर निकाला

वाशिंगटन, 4 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के कनेक्टिकट की रहने वाली 38 वषीया महिला के गर्भाशय से 132 पाउंड वजनी ट्यूमर निकाला गया। इस ट्यूमर की लंबाई लगभग तीन फीट है।

मरीज की इच्छानुसार उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। यह ट्यूमर नवंबर 2017 में प्रति सप्ताह लगभग 10 पाउंड की दर से बढ़ना शुरू हुआ था।

12 सर्जनों सहित एक पूरी मेडिकल टीम ने 14 फरवरी को कनेक्टिकट के डनबरी अस्पताल में पांच घंटे तक चली सर्जरी में इसे बाहर निकाला।

सीएनएन के मुताबिक, डॉक्टरों ने महिला का दायां अंडाशय और दायां फैलोपियन ट्यूब निकाल दिया। यहीं पर यह ट्यूमर बढ़ रहा था।

सर्जरी के तीन महीने बाद पेशे से शिक्षिका मरीज की हालत में सुधार हो रहा है और वह अब काम पर लौट गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493