बिहार : बेटी के यौन उत्पीड़न मामले में पिता गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है।

पिता अपनी 16 वर्षीया बेटी का छह माह से यौन उत्पीड़न कर रहा था।

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इमरान परवेज ने शुक्रवार को बताया, “लहेरी थाना क्षेत्र से शख्स को अपनी बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।”

पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता पिछले छह महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पिता ने गुरुवार को भी शराब के नशे में ऐसा करने की कोशिश की, तब मोहल्ले के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

आरोपी पिता रिक्शा चालक है। वह पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहता था।

परवेज ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़िता का आरोप है कि पिता ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493