दिल्ली में आंशिक बदली छाई, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है व कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। राजधानी में शाम को गरज-तड़क के साथ बौछारें पड़ सकती है।

स्काइमेट ने कहा कि हालांकि, बुधवार तक गर्मी नियंत्रण में रहेगी। दिल्ली में आठ मई के आसपास फिर बारिश हो सकती है।

स्काइमेट के निदेशक महेश पलावत ने आईएएनएस से कहा, “दूसरा पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगा, तब तक तापमान 40 से नीचे बना रहेगा। हालांकि कल से (शनिवार) दिल्ली में तापमान में मामूली वृद्धि होगी।”

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार सुबह अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न भागों में बारिश हुई। राजधानी के सफदरजंग में 4.6 मिमी, आर्यनगर में 0.8 मिमी, पालम में 0.3 मिमी व रिज इलाके में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “बारिश की संभावना कम है, सिर्फ कुछ भागों में बारिश हो सकती है। हालांकि तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।”

सिस्टन ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सुबह 8.30 बजे अद्र्रता 71 फीसदी रही।

राजधानी का गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांट डिग्री नीचे 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493