वाशिंगटन, 3 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के एरीजोना राज्य में एक महिला पर तीन बेटों की छुरा घोंपकर हत्या करने का इल्जाम लगा है। कहा जा रहा है कि तीनों शवों को कमरे में छिपाने के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला के भाई ने फोएनिक्स में गुरुवार को घर में बाथरूम में घायल पड़ी बहन को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
समाचार चैनल सीएएन के मुताबिक, फीनिक्स पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर मां ने अपने पेट में चाकू घोंपा था।
फोएनिक्स पुलिस अधिकारी ट्रेंट क्रंप ने बताया, “महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताने की कोशिश की थी कि बच्चे घर पर नहीं हैं।”
अधिकारियों को एक कमरे से उसके पांच और आठ साल के दो बेटों के शव मिले। दोनों के शरीर पर चाकू से वार के निशान थे।
पुलिस ने बताया, “दो महीने के छोटे बेटे का शव भी उसी कमरे में एक सूटकेस में मिला।”
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच हो रही है, लेकिन अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
महिला के भाई ने जांचकर्ताओं को बताया है कि वह उसके साथ घर पर रहता है। उसकी बहन ने उसे घर से बाहर कर खुद को अंदर से बंद कर लिया। लेकिन, वह अंदर घुसने में कामयाब रहा और वहां वह घायल मिली।
dharmpath.com dharmpath