चेन्नई, 3 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस, ट्रक और एक कार के टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कृष्णागिरी जिला यहां से 260 किलोमीटर दूर है।
पुलिस के मुताबिक, यात्री बस कृष्णागिरी से होसुर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक, बस से टकरा गया।
ट्रक चालक ने ढलान पर वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस से टकरा गया। बस के पीछे एक कार भी आ रही थी।
बस और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकांश मृतक बस मुसाफिर बताए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath