अमेरिकी राजदूत केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शुक्रवार केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से मुलाकात की। बैठक में आपसी सहयोग और विश्व खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान मंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री की हाल की अमेरिका यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बारे में बताया, जिससे दोनों देशों के बीच पहले से गर्मजोशी के संबंधों में एक नया जोश भर गया है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 2010 में किए गए सहयोग समझौते के अनुसार वर्तमान परिदृष्य में हो रहे आवश्यक बदलावों के अनुरूप सहयोग के तरीकों में फेरबदल पर विशेष जोर दिया गया।

दोनों देशों के बीच कृषि के क्षेत्र में नए रूप में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने और बदलती हुई आवश्यकताओं और परिस्थितियों को देखते हुए नए क्षेत्रों को शामिल कर 2010 में किए गए समझौता ज्ञापन के जल्द से जल्द नवीनीकरण के लिए तुरंत कदम उठाने पर सहमति बनी।

दोनों के बीच मुलाकात में यह भी फैसला किया गया कि द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच के पादप और स्वच्छता संबंधी मुद्दों का सौहार्द्रपूर्ण ढंग से समाधान किया जाए।

अमेरिकी राजदूत ने भारत सरकार और यूएसएआईडी द्वारा कृषि खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के लिए किए गए कार्यो की सराहना भी की।

कृषि मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से पहले तैयारी के साथ-साथ आपदा से निपटने के लिए मौसम की भविष्यवाणी करने में अमेरिका द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली तकनीक में रुचि दिखाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493