अमेरिकी राज्य में मृत्युदंड पर अस्थाई रोक

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अमेरिकी राज्य टेनेसी के सर्वोच्च अदालत ने अस्थाई रूप से मृत्युदंड पर रोक लगा दी है। न्यायालय ने यह फैसला संवैधानिक रूप से प्राणघातक इंजेक्शन और बिजली की कुर्सी के जरिए मौत की सजा के क्रियान्वयन पर लंबित याचिका पर सुनाया है।

न्यायालय द्वारा शुक्रवार को पारित अपने फैसले में न्यायाधीशों ने इस साल के अंत में क्रियान्वित होने वाले तीन मृत्युदंडों और मार्च 2016 में क्रियान्वित होने वाले एक मृत्युदंड को स्थगित कर दी है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, न्यायालय ने हाल ही में व्यक्तिगत सुनवाइयों के दौरान आधा दर्जन मृत्युदंड की सजाओं पर रोक लगाई है। लेकिन सोमवार को जारी इस आदेश ने लंबित मृत्युदंड के क्रियान्वयन के सभी प्रोटोकॉल को पंगु बना दिया।

टेनेसी में आखिरी बार 2009 में मृत्युदंड तामील किया गया था। लेकिन इसके बाद से ही प्राणघातक इंजेक्शन को लेकर समस्याएं उठने लगी थीं।

इन समस्याओं की प्रतिक्रिया स्वरूप राज्य ने 2014 में मृत्युदंड देने के लिए बिजली कुर्सी के विकल्प को मंजूरी दे दी।

इस मंजूरी के बाद उटा और ओकलाहोमा सहित अन्य राज्यों में मृत्युदंड देने के तरीकों के रूप में क्रमश: फायरिंग दस्ते और नाइट्रोजन गैस को वैधानिकता प्रदान की गई।

इससे पहले ओकलाहोमा, फ्लोरिडा और अलाबामा जैसे अमेरिकी शहर भी मृत्युदंड पर रोक लगा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493