अमेरिकी विध्वंसक के मुकाबले चीन ने दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत भेजे

बीजिंग, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण चीन सागर में शीशा द्वीप के निकट एक अमेरिकी विध्वंसक के पहुंचने के बाद चीन ने वहां अपने युद्धपोत और लड़ाकू विमान भेज दिए हैं।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, दक्षिण चीन सागर के शीशा द्वीप के निकट अमेरिकी युद्धपोत के पहुंचने के खुलासे के बाद चीन ने अपने युद्धपोत और युद्धक विमानों को मौके पर भेजने की घोषणा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, “अमेरिकी युद्धपोत को चेतावनी देने के लिए चीन ने युद्धपोत तथा युद्धक विमानों को मौके पर रवाना किया।”

उन्होंने कहा, “चीनी पक्ष ने अमेरिकी पक्ष से इस तरह की उकसाने वाली कार्रवाई को फौरन रोकने की अपील की, जो चीन की संप्रभुता का उल्लंघन और सुरक्षा के लिए खतरा है।”

लु कांग ने कहा कि बिना किसी पूर्व मंजूरी के ‘नौवहन की स्वतंत्रता’ के नाम पर इस उल्लंघन को अंजाम दिया गया।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि शीशा द्वीप ‘चीनी क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा’ है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच समझ विकसित हुई थी, लेकिन दक्षिण चीन सागर पर दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493