अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रहा चीनी विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय ने इसे युनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस (यूआईयूसी) के साथ संयुक्त रूप से शुरू किया है।

झेजियांग विश्वविद्यालय के अध्यक्ष वू झाओहुई ने गुरुवार को झेजियांग के हेनिंग शहर स्थित परिसर के उद्घाटन सत्र के दौरान कहा कि शिक्षण सत्र की शुरुआत सितंबर में होगी। यहां 30 प्रतिशत छात्र विदेशों से आएंगे।

यहां मैकेनिकल इंजीनियरिंग और स्वचालन की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। विद्यार्थियों को डिग्री दोनों विश्वविद्यालयों से दी जाएगी।

यूआईयूसी के इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग और कंप्यूटिंग के प्रोफेसर फिलीप क्रेन इसके कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इस साल पाठ्यक्रम में लगभग 150 छात्र दाखिला लेंगे।

एक-तिहाई शिक्षक यूआईयूसी से होंगे, एक-तिहाई झेजियांग विश्वद्यिालय से और बाकी अनुबंध पर रखे जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों ने वैश्विक शिक्षा की बढ़ रही मांग के लिए चीन में अपना विस्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493