अमेरिकी वीजा प्रणाली में तकनीकी खराबी जारी

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वीजा विभाग की कम्यूटर प्रणाली में चल रही तकनीकी खराबी अब भी जारी है। नौ जून से शुरू हुआ यह तकनीकी गतिरोध अब भी बना हुआ है।

हालांकि, उम्मीद जताई गई है कि छह जुलाई के बाद ही कामकाज दोबारा शुरू हो पाएगा। गुरुवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों से 100 से अधिक कंप्यूटर विशेषज्ञ इस समस्या को सुलझाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। इसकी वजह से एक सप्ताह से अधिक समय से वीजा कामकाज ठप्प पड़ा है।

परिणामस्वरूप, नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास और मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में 22 जून से 26 जून के बीच सभी गैर आव्रजन वीजा साक्षात्कारों को रद्द कर दिया गया है।

इस अवधि के दौरान नियुक्तियों के साथ वीजा आवेदकों को बायोमेट्रिक नामांकन और छह जुलाई के बाद किसी भी तारीख को वीजा साक्षात्कार के लिए अपनी नियुक्तियों को ऑनलाइन पुनर्निर्धारित करने के लिए कहा गया है।

वीजा सेवाओं की बहाली के बाद आवेदकों को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच अपने पासपोर्टों को लेने के लिए ईमेल या फिर एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा।

आवेदक अपने स्टेटस को ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूएसट्रैवलडॉक्स डॉट कॉम/इन/इन-एलओसी-पासपोर्टकलेक्शन डॉट एएसपी’ पर देख सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493