अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी

न्यूयार्क, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेल मूल्य में तेजी और विभिन्न आर्थिक आंकड़ों के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.06 फीसदी तेजी के साथ 17,602.61 पर बंद हुआ।

एसएंडपी-500 1.24 फीसदी तेजी के साथ 2,064.29 पर बंद हुआ। नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स 0.90 फीसदी तेजी के साथ 5,045.93 पर बंद हुआ।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि नवंबर महीने में विनिर्मित टिकाऊ वस्तुओं के लिए नए ठेके में 10 करोड़ डॉलर वृद्धि दर्ज की गई।

एक अन्य रिपोर्ट में मंत्रालय ने कहा कि नवंबर में व्यक्तिगत आय में कुल 44.4 अरब डॉलर या 0.3 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। इसी दौरान व्यक्तिगत खर्च में भी 40.1 अरब डॉलर या 0.3 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई।

इसी दौरान एकल परिवार के लिए नए मकानों की बिक्री 4,90,000 या अक्टूबर महीने की संशोधित दर से 4.3 फीसदी अधिक और नवंबर 2014 के अनुमान से 9.1 फीसदी अधिक रही।

तेल मूल्य में बुधवार को तेजी रही। अमेरिकी तेल और ब्रेंट क्रूड में करीब चार फीसदी उछाल रहा।

बेहतर आंकड़े के कारण डॉलर में आई तेजी की वजह से न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज के कॉमेक्स खंड में सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई।

फरवरी डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 5.8 डॉलर या 0.54 फीसदी गिरावट के साथ प्रति औंस 1,068.30 पर बंद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493