मोदी ने रूस के आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा किया

मॉस्को, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजधानी मास्को स्थित रूस के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र एनसीएमसी का दौरा किया। केंद्र को ईएमईआरसीओएम के रूप में भी जाना जाता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर वहां मौजूद मोदी की तस्वीरें पोस्ट की और लिखा, “जानकारी प्राप्त करने वाली एक सुबह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईएमईआरसीओएम के दौरे पर हैं।”

स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तैयार। ईएमईआरसीओएम के 2,40,000 कर्मचारी रोजाना परिचालन ड्यूटी पर होते हैं और 62,000 उपकरण इकाईयों का उपयोग करते हैं।”

एनसीएमसी एक बहु-स्तरीय समन्वय केंद्र है, जो अंतर-एजेंसी समन्वय उपलब्ध कराता है और लोगों को आपात स्थितियों के खतरे के बारे में सतर्क करता है।

मोदी बुधवार को राजधानी मॉस्को पहुंचे और यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनके लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया। मोदी गुरुवार को 16वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

मोदी और पुतिन को क्रेमलिन में भारत व रूस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के एक प्रतिनिमंडल से मुलाकात करनी है।

मोदी रूस में भारत के मित्रों के एक समारोह को संबोधित करेंगे और भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493